हिमाचल : स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस में शराब की तस्करी, रॉयल स्टैग की पेटी बरामद

--Advertisement--

हिमाचल : स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस में शराब की तस्करी, रॉयल स्टैग की पेटी बरामद

ऊना – अमित शर्मा

मैहतपुर पुलिस ने एंबुलेंस से अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस घटना के संबंध में बिलासपुर निवासी एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग की है, जो क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से संबंधित है। मैहतपुर बाजार में उल्टी दिशा से आ रही इस एंबुलेंस को पुलिस टीम ने शक के आधार पर रोका।

पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार और उनकी टीम ने जब एंबुलेंस में झांक कर देखा तो उसमें एक गत्ते की पटी पड़ी हुई थी। जिस पर रॉयल स्टैग लिखा था।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने एंबुलेंस को सडक़ किनारे रोक लिया और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। गत्ता पेटी को खोलने पर पुलिस ने उसमें से सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।

आरंभिक पूछताछ के दौरान एंबुलेंस का चालक सुरेंद्र कुमार इस शराब के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया के बोल 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस एंबुलेंस चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...