औहर में आज सात दिवसीय एनएसएस कैंप की शुरुआत।
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में आज सात दिवसीय एनएसएस कैंप की शुरुआत स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्या नीलम वर्मा के द्वारा की गई।
इस कैंप के दौरान सभी अध्यापकों ने भाग लिया। कैंप का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच इस प्रकार के कार्यक्रम उनको देश के प्रति बेहतर करने की सीख देते हैं। विद्यार्थी की प्रतिभा भी निखर कर सामने आती है।

साथ ही स्वयंसेवियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आज के प्रथम दिवस के शैक्षणिक सत्र में घुमारवीं पुलिस थाना प्रभारी विपिन कुमार व उनकी टीम ने हिस्सा लिया। विपिन कुमार ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर क्राइम और ट्रैफिक रूल्स पर बच्चों को जागृत किया।
विद्यालय के सभी बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार व महिला अधिकारी जीवन लता ने कैंप के दौरान औहर गांव को गोद लिया।
कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार ने सात दिवसीय योजना का परिचय दिया और बताया की इस कैंप में 41 बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के एनएसएस के लक्ष्य व उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी।

जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम सात दिनों तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा व पौधा रोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक होगा।
कैंप में बच्चों को ग्रुप में बांटा गया और सभी बच्चों को डायरियां प्रदान की गई। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

