दियाड़ा के पास ब्यास नदी में फेंकी मरी हुईं मुर्गियां, फ्लू की आशंका

--Advertisement--

प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरागोपीपुर शहर के साथ लगते गांव दियाड़ा के पास ब्यास नदी में किसी ने मरी हुई मुर्गियां फेंक दीं।

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरागोपीपुर शहर के साथ लगते गांव दियाड़ा के पास ब्यास नदी में किसी ने मरी हुई मुर्गियां फेंक दीं। 40 से 50 मुर्गियां मृत मिलने से लोगों को अंदेशा है कि फ्लू के चलते मर गई होंगी और किसी ने इन्हें ब्यास नदी में फेंक दिया है।

लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। प्रशासन ने पशुपालन विभाग को सैंपल लेने के लिए कहा गया है। वहीं, मुर्गियों का सफेद रंग देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी पोल्ट्री फार्म से निकालकर फेंकी गई हैं। इससे इलाके में बदबू फैल गई है। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।

गांव दियाड़ा निवासी स्वरूप कुमार, रवि कुमार, सीता देवी, बलबीर सिंह, सुनैना देवी, निर्मला देवी, जोगिंदर सिंह आदि ने बताया कि दरिया में मुर्गियां मरने से चारों ओर बदबू फैली है। इसकी वजह से इलाके में बीमारी फैलने के खतरे से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तहसीलदार कर्मचंद कालिया के बोल

तहसीलदार कर्मचंद कालिया ने बताया कि शिकायत मिलते ही इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। पशुपालन विभाग को मरी हुई मुर्गियों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है, जिससे पता चल सके कि इनकी मौत की वजह क्या थी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी दरिया के पानी के सैंपल लेने को कहा गया है। जांच की जाएगी कि इन्हें पानी में किसने फेंका। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...