बीड़ बिलिंग से पोलैंड का पायलट लापता, धर्मशाला के लिए भरी थी उड़ान, बीच रास्ते से अचानक गायब

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी से पोलैंड का एक 70 वर्षीय पायलट लापता हो गया है। उक्त पायलट ने सोमवार को बिलिंग से फ्लाइंग की थी। उनका लक्ष्य धर्मशाला तक जाना था, लेकिन देर सायं तब वह वापस नहीं लौटे । न ही उनका किसी से कोई संपर्क हो पाया है।

पोलैंड के 70 साल के पायलट एंड्रजेज कुलाविक अभी तक लापता है। उन्होंने सोमवार को बीड़ बिलिंग से धर्मशाला की तरफ उड़ान भरी थी। उनकी बेटी एलिसा ने बताया कि उनके पिता इंग्लिश या कोई स्थानीय भाषा नहीं जानते है।

गौर हो कि 26 अक्तूबर से होने जा रहे क्रॉस कंट्री प्री बल्ड कप के चलते घाटी में आज कल 500 के करीब पैराग्लाइडिंग पायलट साथ में पर्यटकों की भारी संख्या में आने से सैकड़ों टेंडम उड़ाने टेक ऑफ साइट बिलिंग से हो रही है।

बिलिंग घाटी में सैकड़ो की संख्या में देश-विदेश से पायलट पैराग्लाइडिंग की उड़ानों का लुत्फ लेने के लिए पहुंचे है। ऐसे में इन पायलटों पर नजर रखना भी प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गया है।

इसी के चलते इस 70 साल के पायलट ने बिलिंग से उड़ान भरी व धर्मशाला की ओर निकला मगर वापस नहीं आया। उसकी तलाश में सुबह से यहां पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। साथ ही हेलिकाप्टर की मदद भी ली जा रही है।

साडा चेयरमैन एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर के बोल 

उधर, साडा के चेयरमैन एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर का कहना है कि उक्त पायलट को ढूंढने के लिए रेस्क्यू टीम में भेजी गई है और उनकी लास्ट लोकेशन का पता किया जा रहा है। यह पायलट एक सोलो पैराग्लाइडर पायलट है। खबर लिखे जाने तह उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...