एनआईटी हमीरपुर के हॉस्टल और परिसर के समीप मिली चरस, केस दर्ज

--Advertisement--

छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

हिमखबर डेस्क

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। संस्थान परिसर में चलाए तलाशी अभियान के दौरान सोमवार देर शाम पुलिस ने विद्यांचल हॉस्टल के समीप दो जगह झाड़ियों में पड़ी 42.96 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक अन्य मामले में पुलिस ने हिमगिरि हॉस्टल में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र से तलाशी के दौरान 69.38 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान सुशील मिश्रा, गांव तेंदुयामाखी, डाकघर लाहौरी, तहसील महू जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लिया, जो बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

गौर हो कि रविवार रात हिलफेयर कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र सूजल का शव सोमवार सुबह हॉस्टल से बरामद हुआ था। पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन से एनआईटी के समीप कोट से एक कार में सवार दो लोगों रजत शर्मा और ईशांत राणा को 6.98 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने छात्र की मौत के मामले में बीटेक के दो विद्यार्थियों और एक नशा तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अन्य युवक ईशांत राणा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। चारों न्यायिक दंडाधिकारी हमीरपुर वतस्ला चौधरी की अदालत में पेश किए, जहां से उन्हें 27 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस हॉस्टल वार्डन और सुरक्षा अधिकारी से पूछताछ करेगी, क्योंकि संस्थान के भीतर कैसे नशा तस्कर पहुंच रहे हैं, यह लापरवाही का मामला है। छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फोरेंसिक साइंस विज्ञान विभाग के सहायक निदेशक डॉ. नसीब सिंह  ने कहा कि जल्द रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

डॉ. आकृति शर्मा, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर के बोल
पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें 27 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। छात्र की मौत मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...