अनुराग का जीवन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत:- डॉ सुकृत सागर

--Advertisement--

अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर देहर विधानसभा में संस्थाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

देहरा – शिव गुलेरिया

आज पूरे प्रदेश भर में खासकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे है। इसी कड़ी में देहरा विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ सुकृत सागर के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 56 लोगों ने रक्तदान किया।

इस मौके पर डॉ सुकृत सागर ने कहा की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जीवन मेरे जैसे असंख्य युवाओ के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर साधना व तपस्या की तरह जीवन निर्वाहन कर दिनरात जनकल्याण में लगे हुए है। उनके कधों पर देश-प्रदेश की लाखों उम्मीदों का बोझ है।

डॉ सुकृत ने कहा कि हम सभी ने अनुराग ठाकुर की लंबी आयु, स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया है तथा रक्तदान किया है। डॉ सुकृत ने बताया कि देहरा विधानसभा की अलग अलग संस्थाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ये रहे उपस्थित

जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि व भजपा मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अभिषेक पाधा, व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलनयन डोगरा ने विशेष अतिथि शिरकत की. इस मौके व्यपार मंडल हरिपुर के अध्यक्ष अतुल महाजन, संदीप शर्मा, योगेश रैना, विजेंदर गुलेरिया, हरपाल सिंह, डॉ अरविंद शर्मा, अंकुश वशिष्ठ, परवीन कुमार पिंका, सुदर्शन सिंह, कर्नेल सिंह, गुरवचन सिंह, रमेश , देसराज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...