अंधेरी गांव में तेंदुए ने बाड़े की छत तोड़ कर आधा दर्जन बकरियों को बनाया अपना शिकार

--Advertisement--

अंधेरी गांव में तेंदुए ने बाड़े की छत तोड़ कर आधा दर्जन बकरियों को बनाया अपना शिकार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अंधेरी में तेंदुए ने आधा दर्जन बकरियों को अपना निवाला बनाया। स्थानीय पंचायत प्रधान विक्रम सिंह विक्की ने बताया कि हिंसक जानवर ने गांव के साथ पाब नामक स्थान पर मौजूद बबलू नामक किसान के बाड़े की छत तोड़कर जहां चार बकरियों को अपना शिकार बनाया।

वहीं सुरेंद्र सिंह की दो बकरियों को भी मार डाला। गत रात्रि हुई इस घटना का पता आज सुबह चला। ग्रामीण ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है।

पंचायत प्रधान विक्रम सिंह ने विभाग से जल्द प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा राशि जारी करने की मांग की। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगातार इलाके में दर्जनों पशुओं को अपना निवाला बना चुके तेंदुए को पकड़ने की भी मांग की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...