एनसीसी कैडेट्स ने नौकायान करते हुए 80 किलोमीटर का सफर किया तय

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

1 एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर द्वारा 10 दिवसीय जलतरंग नौकायान मेन्यू शिविर 2023 के नवें दिन 60 एनसीसी कैडेट्स सुबह 5 बजे शारीरिक व्यायाम और योगा के उपरांत गोविंदसागर झील में तीन सेलिंग बोट, दो रेस्क्यू बोट और एक सेफ्टी बोट्स लेकर रायपुर मैदान, जिला ऊना से वापिस नौकायान करते हुए रवाना हुए लुहनू मैदान, बिलासपुर पहुंचे।

नकराणा में गोविंदसगर के तट पर सभी कैडेट्स ने अपना दोपहर का भोजन ग्रहण किया। रायपुर मैदान, जिला ऊना से बिलासपुर लुहनु मैदान तक एनसीसी कैडेट्स नौकायान करते हुए लगभग 80 किलोमीटर तक का सफर तय किया।

कैडेट्स के साथ नौकायन से रायपुर पहुंचे कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉक्टर देवसीश गूहा ने बताया कि खराब मौसम और भारी तूफान के बीच एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकायान करना एक नया अनुभव रहा। प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण का नेतृत्व कर ऊंची लहरों के बीच कैडेट्स ने नौकाओं को विकट परिस्थितियों का आत्मविश्वास और आपसी सहयोग से सही ढंग से संभलना सीखा।

इस दौरान नौकायन करते हुए एनसीसी कैडेट्स का वही जोश देखने को मिला जो कैंप के पहले दिन था। गौरतलब है कि एनसीसी कैडेट्स ने पिछले तीन दिनों तक रायपुर मैदान, जिला ऊना के आसपास नौकायन किया और विभिन्न सामाजिक क्रिया कलापों जैसे स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, पुनीत सागर अभियान और ड्रग के बारे में जागरूकता और इसके दुरुपयोग व रोकथाम आदि का विभिन्न स्थानों पर रुकते हुए प्रचार किया और स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान मुख्य अनुदेशक पेटी ऑफिसर भरत भूषण, अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, विक्रम मुवाल, ओम प्रकाश, बी डी दास, जीसीआई अंकिता, एएनओ केवल सिंह, सीटीओ अब्दुल मजीद, नर्सिंग ऑफिसर अमित कुमार, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर अमित ठाकुर व नौ सेना यूनिट एनसीसी बिलासपुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...