ज्वाली ने सोलदा को हराकर जीती वॉलीबॉल टूर्नामेंट

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

ज्वाली उपमंडल के तहत पढ़ने वाले अमलेला जरपाल सकारात्मक यूथ क्लब द्वारा रविवार 15 अक्टूबर को वीर चक्र विजेता शहीद मेघराज की याद में वॉलीबॉल टूर्नामेंट करवाया गया। इस टूर्नामेंट के द्वारा शहीद मेघराज को याद किया जा सके। साथ में बच्चों को खेल कूद में रुचि को बढ़ावा दिया जा सके।

इस टूर्नामेंट में 14 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने काफी अच्छा खेल दिखाए। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सोलदा बनाम ज्वाली का मुकाबला हुआ।इस मुकाबले में ज्वाली ने सोलदा को 22-25,15-25,20-26 से हराया। विजेता टीम को 5100 ब ट्रॉफी उप विजेता टीम को 3100 ब ट्रॉफी दी गई।बेस्ट टूर्नामेंट ट्रॉफी ज्वाली टीम के मनकोटिया को दी गई।

टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि शहीद मेघराज का परिवार ब अमलेला पंचायत के प्रधान देशराज, उप प्रधान बख्शीश जफ्फा, वार्ड मेंबर निशा रानी, पूर्व उप प्रधान प्रमोद पठानियां, आर्मी रिटायर्ड उत्तम जरयाल मौजूद रहे।

टूर्नामेंट का आयोजन समस्त दोनो पंचायतों के युवाओं ने मिलजुल कर किया। शहीद मेघराज के पुत्र गुरचरण सिंह ने युवा क्लब को आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया और साथ में सफल कार्यकम की शुभकामनाएं दी।

ये रहे उपस्थित

प्रधान रोहित शर्मा, उप प्रधान शीतल चौधरी, सचिव आशीष धीमान आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...