भाजपा ने नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से दिल्ली भेजी देहरा की मिट्टी, नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर देश भर की मिट्टी से दिल्ली में बनेगी अमृत वाटिका।
देहरा – शिव गुलेरिया
आजादी का अमृत्व महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन, देश के लिए बलिदान देने बाले वीरों को समर्पित कार्यक्रम के दौरान देहरा के सभी गांव से एकत्रित की मिट्टी को देहरा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ढलियारा महाविद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधियों को सौंपा।
मिट्टी सौंपने के उपरांत संजीव शर्मा ने कहा की भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व संस्कृति मंत्रालय की ओर से देश की मिट्टी व शहीदों को सम्मान देने की मोदी की कल्पना के अनुरूप मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग से देश भर में मनाया गया।
इसी क्रम में देहरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के घरों से मिट्टी को एकत्रित किया था अब इस मिट्टी को एक कलश के माध्यम से दिल्ली भेजा गया है जहाँ इस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मिट्टी का सम्मान व सैनिकों का सम्मान आने बाली पीढ़ी को सीखना अत्यंत आवश्यक है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा के मण्डलाध्यक्ष निर्मल सिंह, सचिव अनिल कुमार, अनिल ठाकुर, देवेंद्र पिंटू, सुनीता कुमारी रंजना कुमारी आदि अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

