पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चिट्टा सप्लाई करने आया पंजाब का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ पंजाब के रहने वाले 28 वर्षीय युवक को काबू किया है।

आरोपी की पहचान पंजाब के रूपनगर जिला की नंगल तहसील के तहत बरारी गांव निवासी हरकमल सिंह सहोता पुत्र नरेंद्र सिंह सहोता के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरकमल सिंह गाड़ी (एचपी 72ए-9343) में नशे की सप्लाई देने संतोषगढ़ और रामपुर रोड होते हुए आता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरटीओ कार्यालय लिंक रोड पर नाकाबंदी की।

इसी दौरान हरकमल सिंह अपनी गाड़ी में सवार होकर आया, जिसे पुलिस ने रोक कर जांच पड़ताल की तो उसके कब्जे से 33.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।, जिस पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी से नशे की सप्लाई के संबंध में तमाम जानकारियां जुटाने में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...