नवोदय विद्यालय में टीजीटी शिक्षक पद पर हुआ नडोली निवासी शुभम जारियल का चयन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के छोटे से गांव में नडोली से संबंध रखने वाले शुभम का चयन नवोदय स्कूल में अध्यापक के पद पर हुआ है। शुभम इसका श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। शुभम बताते हैं कि इसके पीछे उनकी 4 साल की कड़ी मेहनत है।

आपको बता दें शुभम के पिता शमशेर सिंह जरियाल एक रिटायर्ड प्रोफेसर हैं और माता हरचकिया में प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। शुभम के चयन से जरियाल परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल है। हर कोई उन्हीं की सराहना कर रहा है।

शुभम के भाई बताते हैं कि शुभम शुरू से ही पढ़ने में अच्छा था और घर में पढ़ाई लिखाई का माहौल होने के कारण शुरू से ही अध्यापक बनने की चाहत थी। शुभम ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ अपनी माता-पिता और अपने जरियाल परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...