हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 से 28 अक्टूबर तक होगी पांगी में शूटिंग

--Advertisement--

हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 से 28 अक्टूबर तक होगी पांगी में शूटिंग, खूबसूरत वादियों के फिल्माऐं जाएंगे फिल्म में दृश्य।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

कुछ तो खास है चंबा की हसीन वादियों में,हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद उपरांत आ रहे हैं फिल्म शूटिंग के लिए। हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक जिला के आस पास व पांगी क्षेत्र के दृश्य फिल्माए जाएंगे।

जिसकी अनुमति अतिरिक्त निदेशक फिल्म इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई है ।

चलो चंबा अभियान व चंबा अचंभा के तहत जिला की खूबसूरत वादियो व अनछुए क्षेत्रों को उजागर करने की दृष्टिगत प्रशासन के अथक प्रयास आज फलीभूत होते नजर आ रहे हैं।

हॉलीवुड फिल्म निर्माता भी इस क्षेत्र की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उजागर करने को लेकर उत्सुक है।

उपयुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने कहा की हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक जिला के आस पास व पांगी क्षेत्र के दृश्य फिल्माए जाएंगे।

फिल्म शूटिंग के संदर्भ में उपायुक्त ने फिल्म शूटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के अधिकारियों व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी आवश्यक कदम उठाने व सहयोग के लिए निर्देश जारी किए गए हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...