कुश्ती में छाए दरगेला के होनहार 

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला के छात्रों ने u-19 छात्र जोनल टूर्नामेंट घरोह में 24/09/23 से 26/09/23 तक भाग लिया।

जिसुमें कुश्ती प्रतियोगिता में दुरगेला स्कूल के अभय ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल, वंश ने 60  किलोग्राम और निखिल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग 1 ब्रोनज, मैडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

वहीं दुरगेला स्कूल की छात्राओं ने u-14 छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं जिनका आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में 27/09/2023 से 30/09/2023 किया गया में भाग लिया ।

जहां कुश्ती प्रतियोगिताओं में दुरगेला स्कूल की जानकी ने 62 किलो भार वर्ग में गोलड मैडल, ज़िया ने 60 किलो भार वर्ग में गोल्ड मैडल व रितिका ने 45 किलो भार वर्ग में व्राउन्ज मैडल हासिल कर दुरगेला स्कूल का नाम का नाम जिला भर में रोशन किया।

जानवी कक्षा 9वीं तथा जीया कक्षा 9वीं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ, जो की पोंटा साहिब में आयोजित की जाएगी।

प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह जम्वाल ने डी. पी. ई. राजेश कुमार और पी. ई. टी रवि सहित बच्चों का स्कूल पहुँचने पर बधाई दी और विजेता छात्र एवं छात्राओं को आर्शिवाद व शुभकामनाएँ दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...