प्रो. कुलभूषण चंदेल बने भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत अध्यक्ष

--Advertisement--

प्रो. कुलभूषण चंदेल बने भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत अध्यक्ष

शिमला – नितिश पठानियां 

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर और भारतीय शिक्षण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिमला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. उमाशंकर पचौरी इसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

पचौरी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में भाषा का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को एक बहुत बड़ा अवसर मिला है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में प्रो. कुलभूषण चंदेल मुख्य अतिथि, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर के अध्यक्ष विश्व मोहन जोशी और नेशनल स्किल डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष पंकज डढ़वाल बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस संगोष्ठी के उपरांत भारतीय शिक्षण मंडल की प्रांत कार्यसमिति की घोषणा की गई। प्रो. कुलभूषण चंदेल प्रांत अध्यक्ष और डॉ उमेश मॉडगिल को प्रांत मंत्री बनाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...