भुंतर-मणिकर्ण मार्ग से पार्वती नदी में गिरा पर्यटक वाहन, हादसे में 3 लोगों की मौत और 2 घायल, बेहद मार्मिक वीडियो आई सामने

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भीषण हादसा हुआ है। जिले की मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में एक कार हादसे का शिकार हुई है। हादसे में कार में सवार 5 लोगों में 3 की मौत हो गई जबकि 2 घायल हैं। इसमें एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है।

घटना के बाद रेस्क्यू की बेहद की मार्मिक वीडियो सामने आई है। कार काफी दूरी से नीचे पार्वती नदी के किनारे पर जा पहुंची थी और इसमें सवार लोग बुरी तरह से अंदर फंस गए।
बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच टूरिस्ट सवार थे।

पंजाब के जालंधर के नंबर की कार में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक ही परिवार के ये लोग हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू किया। 1 घायल ने इलाज ले जाते वक्त दम तोड़ दिया जबकि 2 घायलों का भुंतर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि पंजाब के कपूरथला के लोग मनाली आए थे और फिर मणिकर्ण की तरफ जा रहे थे।

वीडियो में कुछ लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार के अंदर कुछ लोग फंसे हुए दिखे, जिसमें से दो लोगों की सांसें चल रही थी और एक बच्चे को तुरंत लोगों ने मौके से रेस्क्यू किया।

वहीं, अन्य को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि कार बुरी तरह से पिचक गई थी और खिड़की खुल नहीं रही थी। किसी तरह लोगों ने क्षतिग्रस्त कार में तोड़फोड़ कर उन्हें बचाया।

एसपी कुल्लू मदन लाल के बोल

एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू की। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

आसमान से बरसी आफत, चंबा में बिजली गिरने से 30 भेड़-बकरियों की मौत; 20 घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मौसम के बीच...