नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
आज दिनांक 30/09/2023 को राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष में महाविद्यालय के सभी क्लबों ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पठानिया, वरिष्ठ प्राध्यापक के के शर्मा तथा सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग ने महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि दे कर किया। इस शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के बाहरी मैदान की सफाई की।
स्वयं सेवकों ने बाहरी परिसर में फैली गंदगी एकत्रित की और मैदान में उगी अनावश्य घास एवं झाड़ियों को काट कर श्रम दान किया। इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वयंस्वेकों में स्वच्छता ही सेवा की भावना को उजागर करना एवं वृद्धि करना था।
शिविर में लगभग 90 स्वयंसेवकों ने अपना श्रमदान किया। इस शिविर का आयोजन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ पुष्पा यादव की देखरेख में हुआ।
रोड सेफ्टी क्लब
रोड सेफ्टी क्लब द्वारा भी स्वच्छता ही सेवा विषयवस्तु पर रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण की। तत्पश्चात विद्याथियों ने बनतुंगली ग्राम में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
रैली को प्राचार्य राकेश पठानिया ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रैली में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस रैली का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी डॉ. राजेश कुमार की देख रेख में संपन्न हुआ।
इको क्लब
इसी उपलक्ष पर इको क्लब के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के पुस्तकालय एवं ऊपरी 2 मंजिलों के कक्षाओं की सफाई की। महात्मा गांधी को उनके जन्मदिवस पर उन्हें स्वच्छांजलि दी। इन स्वयंसेवकों ने एकत्रित कूड़े को गीले एवं सूखे में वर्गीकृत कर उनका निबटारा भी किया । इस शिविर का आयोजन क्लब प्रभारी श्री. अजय कुमार की देखरेख में हुआ।
रोवर और रेंजर
रोवर और रेंजर ने इस उपलक्ष पर महाविद्यालय परिसर के भीतर भी सफाई की। रोवर और रेंजर के कार्यक्रम अधिकारी प्रो काकू राम तथा प्रो नेहा चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उनके निर्देशन में स्वयंसेवियो ने स्वच्छता कार्यक्रम किया।
प्राचार्य राकेश पठानिया ने इस कार्यक्रम का जायजा लेते हुए सभी बच्चों से अनुरोध किया कि स्वच्छता की ऐसी ही भावना उन्हें एक दिन तक न सीमित रख के इसका अनुपालन रोजाना करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
ये रहे उपस्थित
शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक केवल कुमार शर्मा अजय कुमार, परवीर धीमान, आशीष बामता, युवराज, रंजीत कुमार एवं लाइब्रेरियन रजनीश कुमार एवं लिपिक राजेश कुमार ने सम्मिलित हो सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

