तीन से धर्मशाला आएंगे खिलाड़ी, वर्ल्ड कप के लिए पहले पहुंचेंगी अफगानिस्तान-बांग्लादेश की टीमें

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला स्टेडियम में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप के पांच मुकाबलों में पहले दो मुकाबलों की तीन टीमों का आने का शेड्यूल फाइनल हो गया है। इसमें तीन व चार अक्तूबर को अफगानिस्तान व बंगलादेश की टीम पहुंच जाएगी।

उक्त दोनों टीमों का पहला मैच सात अक्तूबर को खेला जाएगा। इसके साथ ही दस अक्तूबर को इंग्लैंड-बंगलादेश मैच के लिए सात अक्तूबर को इंग्लैंड की टीम धर्मशाला पहुंच जाएगी।

तीनों टीमों के खिलाड़ी विशेष विमान से कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे धर्मशाला के कंडी स्थित रेडिसन ब्लू होटल जाएंगे।

वहीं, धर्मशाला में 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्वकप का अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम 20 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंच सकती है, जबकि न्यूजीलैंड टीम के 19 अक्तूबर को आने की संभावना है।

धर्मशाला में आईसीसी विश्वकप के पांच मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच सात अक्तूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।

एचपीसीए सचिव अवनीश परमार के बोल 

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि विश्वकप मैच के लिए टीम इंडिया के 20 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचने की संभावना है। इससे पहले 19 अक्तूबर को टीम इंडिया पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए अन्य टीमें दो से तीन दिन पहले पहुंचेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...