रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

--Advertisement--

शाहपुर – 29 सितम्बर – नितिश पठानियां 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें जिलाभर के 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई कमांडों,जुडो तथा बॉक्सिंग इत्यादि में अपने अपने जौहर दिखाएंगीं।

इस अवसर पर विधायक केवल पठानिया ने कहा कि चंबी खेल मैदान पर 3 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि चरणबद्व तरीके से व्यय की जाएगी जिसकी पहली 41 लाख की किश्त जारी कर दी है ।

उन्होंने बताया कि रावमापा रैत के जीर्णोद्धार पर 33 लाख रुपये व्यय होंगें । उन्होंने जिला काँगड़ा से आई बेटियों का रैत में आने पर उनका स्वागत किया तथा जीत के लिए उनको शुभकामनाएं दीं ।

विधायक ने बताया कि 19 अक्टूबर को शाहपुर के सभी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा ।

स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अजय समयाल ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा इस प्रतियोगिता बारे विस्तृत जानकारी दी ।

खिलाड़ी छात्राओं ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया ।स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम करतार चंद,वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य डीडी शर्मा,बलवीर चौधरी, मीडिया प्रभारी विनय , बीएमओ शाहपुर डॉ विक्रम कटोच, प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, शमशेर सिंह, रवि राणा, मुख्याध्यापक राकेश कटोच, अधिशासी अभियंता विद्युत अमन चौधरी,अधिशासी अभियंता गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा,एडीपीओ अतुल कटोच, विभिन्न स्कूलों के प्रवक्ता, डीपी, पीईटी, अध्यापकवर्ग, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...