पंजाब की 27 वर्षीय युवती से हिमाचल के युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार करने हिमाचल पहुंची पंजाब पुलिस

--Advertisement--

पंजाब की 27 वर्षीय युवती से हिमाचल के युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार करने हिमाचल पहुंची पंजाब पुलिस।

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के एक युवक ने पटियाला की 27 वर्षीय युवती के साथ कुल्लू मनाली में दुष्कर्म किया हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय युवती को अपनी बहन से मिलाने के लिए मनाली ले गया। जहां पर युवती के साथ संबंध बनाया गया।

युवती को उपचार के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर पुलिस ने इसके बयान लेने के बाद पसियाणा थाना में सुनील कुमार नामक लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने पुलिस में ब्यान दिया हुआ है कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है। और परिवार में तीन बहन भाई है। आटोपी उनके पड़ोस में रहता है।

युवक ने पहले युवती को शादी के लिए प्रपोज किया हुआ था। लेकिन उसके बाद मना कर दिया। और युवती ने इसके बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दे दी।

16 सितंबर को लड़की के घर पर कोई नहीं था। उस समय लड़के ने कहा कि वह लड़की को उसकी बहन को मिलवाने पटियाला लेकर जाएगा।

यहां पर आरोपी पीड़ित लड़की को अपने साथ पटियाला लेकर आया, यहां से ये लोग कीरतपुर चले गए। कीरतपुर से यह लोग मनाली व कूल्लू में रहे।

जहां पर 13 दिन आरोपी ने लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में बंद करके रखता था। यही नहीं, हर बार मरने की धमकियां भी देता रहता था।

एक दिन कुल्लू में कमरे का दरवाजा खुला रह गया और आरोपी बाहर गया हुआ था। इस दौरान मौका पाकर लड़की कमरे से भागकर लोगों की मदद से अपने घर फोन के जरिए सूचित किया। जिसके बाद परिजन उसे लेने के लिए कुल्लू पहुंच गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...