यूथ कांग्रेस मंडी ने बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो’ अभियान किया शुरू 

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिला मंडी में ‘बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के सह प्रभारी योगेश हांडा उपस्थित रहे।

जिला मंडी के 10 विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी व युवा कांग्रेस के मंडी से प्रदेश पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रदेश सह प्रभारी योगेश हांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए ‘बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो’ अभियान में और तेजी लाने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी बूथ या घर और युवा साथी अनछुआ न रहे।

कांग्रेस द्वारा देश व्यापी अभियान में हर वर्ग, समुदाय, जाति, धर्म के सभी लोग देश में फैली नफरत, बेरोजगारी, महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों पर एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेंगे।

आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। हर एक बूथ पर 10 यूथ जोड़े जाए. जो प्रत्येक घर तक भाजपा सरकार की गलत नितियों को जनता को बताए और किस प्रकार से मात्र जुमले दिखाकर युवा व नारी शक्ति का शोषण केंद्र में बैठी मोदी शाह की सरकार कर रही है।

कांग्रेस की नितियों के बारे में बूथ स्तर पर सभी को जागरूक करने का काम युवा कांग्रेस कर रही है और निरंतर करती रहेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को घर घर तक पहुँचाने का यह एक माध्यम है और यात्रा लगातार जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...