सोलन – रजनीश ठाकुर
बरोटीवाला पुलिस थाना में शिकायतकर्ता मोहित कुमार निवासी उत्तर प्रदेश हाल पत्ता कुन्जाहल ने शिकायत दर्ज करी कि दिनांक 28-09-2023 की रात को दो व्यक्तियों ने इसके कमरे से इसका व इसके अन्य दो साथियों के मोबाईल फोन चोरी कर लिए।
चोरी करने के उपरान्त भाग रहे व्यक्तियों में से इन्होंने एक को पकड़ लिया था जिसे इन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र रवीन्द्र कुमार निवासी मानपुरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के तौर हुई।
उपरोक्त शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना बरोटीवाला में अभियोग पंजीकृत कर दूसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जिसकी पहचान मिथुन पुत्र धर्मपाल निवासी मानपुरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रुप में हुई है।
मामले की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि मामले मे आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

