HRTC बस में सवार 2 लोगों से पकड़ी 663 ग्राम चरस, मामला दर्ज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने परिवहन निगम की बस में सवार 2 लोगों से 663 ग्राम चरस बरामद की है।आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस चैक पोस्ट तुनुहट्टी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चम्बा-कांगड़ा टीम व पुलिस चैक पोस्ट तुनुहट्टी की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही थी।

सुबह करीब 9 बजे भंजराड़ू से कांगड़ा की ओर जा रही निगम की बस को पुलिस दल द्वारा जांच के लिए रोका गया। इस दौरान बस में बैठे 2 लोगों के बैग की तलाशी ली गई तो उनसे 663 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान होशियारा (45) पुत्र किशन चंद गांव वालुई डाकघर लेसुई तहसील चुराह और दूसरे व्यक्ति की पहचान रोहित मेहरा (29) पुत्र रंजीत मेहरा निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...