युवा स्वयंसेवी बनने के लिए 10 अक्तूबर तक करें आवेदन

--Advertisement--

28 सितम्बर, हिमखबर – डेस्क

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा मनमोहन कुमार ने बताया कि जिले में तीन विकास खंड बैजनाथ, प्रागपुर और फतेहपुर तथा जिला मुख्यालय धर्मशाला में युवा स्वयंसेवी के पद भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर युवा विकास गतिविधियों तथा विभागीय कार्यक्रमों के संचालन हेतु वर्ष 2023-25 की अवधि के लिए यह पद भरे जाएंगे। जिसके लिए चयनित युवाओं को तीन हजार रूपये खंड स्तर पर और जिला मुख्यालय में छः हजार रूपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

यह रहेगी पात्रता

उन्होंने बताया कि युवा स्वयंसेवी के लिए 18 से 27 वर्ष आयुवर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। खंड स्तर पर यूथ वॉलंटियर के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम जमा दो तथा जिला मुख्यालय में युवा स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होने के साथ कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन

उक्त पदों के लिए जिला कांगड़ा के युवा अपना आवेदन साधारण पत्र 10 अक्तूबर 2023 तक जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवाना अथवा डाक या ई-मेल dsokangra@gmail.com के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892222317 या ई-मेल dsokangra@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...