विश्वकर्मा मन्दिर के पास हुए भूस्खलन की हुई डिटेल मैपिंग

--Advertisement--

मंडी, 28 सितंबर – अजय सूर्या

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) चंडीगढ़ के दल ने मंडी में अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। दल ने पहले दिन मंडी के विश्वकर्मा मन्दिर के पास हुए भूस्खलन की टोटल स्टेशन की मदद से डिटेल मैपिंग की।

यह दल मंडी की टारना पहाड़ी में बरसात में हुए भूस्खलन और भूधंसाव के कारणों को खंगालने और इसे  रोकने के उपाय सुझाने के लिए का यह दल बुधवार को मंडी पहुंचा है।

यह दल अगले दो सप्ताह तक टारना पहाड़ी की डिटेल मैपिंग करने के साथ ही यहां की मिट्टी की ताकत जांचने के लिए इसके नमूने लेकर प्रयोगशाला में उनका अध्ययन करेंगे। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के इस दल में भूविज्ञानी श्रेयसी महापात्रा और तृप्ति बाबा शामिल हैं।

टोटल स्टेशन उपकरण के माध्यम से भूविज्ञानी जगह की डिटेल मैपिंग करते हैं। इसके द्वारा रेखाओं के बीच की दूरी और कोण, किसी जगह पर बिंदुओं की ऊंचाई, ढलान आदि को मापा जाता है। टोटल स्टेशन में एकत्रित और संसाधित किए गए डाटा का विश्लेषण करने के लिए कंप्यूटर में डाउनलोड किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...