सब्जी तोड़ने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट, चार के खिलाफ FIR

--Advertisement--

बिलासपुर, 27 सितंबर – सुभाष चंदेल

थाना कोट के तहत सब्जी तोड़ने को लेकर दो महिलाओं में हुई बहसबाजी मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने बग्गो बेगम निवासी इलेवाल डाकघर ग्वलथाई की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गत दिवस वह अपने खेत से सब्जी लेने गई थी। जब वह सब्जी वापस लेकर आई तो उसके पड़ोस की एक महिला ने उसका रास्ता रोका और यह कहकर गाली-गलौज करने लगी कि उसने उसकी बेल से सब्जी चुराई है।

आरोप लगाया कि आरोपित महिला ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके पति व उसके दोनों लड़कों ने भी उसके साथ मारपीट की।

डीएसपी नैना देवी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...