दुकान का शटर तोड़ चोरी किए 25 हजार रुपये के नोटों के हार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

--Advertisement--

सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई तो पता चला कि बाइक पर दो व्यक्ति आए और उन्होंने शटर को तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान से चोरों ने 25,000 रुपये के नोटों के हार और 2000 रुपये नगद चुरा लिए। मुख्य बाजार में इस चोरी से हर कोई हैरान है। क्योंकि बाजार में कई रिहायशी मकान भी हैं। लेकिन किसी को वारदात की भनक नहीं लगी। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरा में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान की जा रही है।

सिटी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा। सूचना दुकान के मालिक को दी गई।

मालिक प्रदीप कुमार निवासी गांव सुंगल डाकघर बिनौला जिला बिलासपुर ने पुलिस को बुलाया। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई तो पता चला कि बाइक पर दो व्यक्ति आए और उन्होंने शटर को तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया।

दुकान के अंदर जांच की गई तो 25,000 रुपये के नोटों के हार और 2000 रुपए नगद चोरी होना पाए गए। एएसपी बिलासपुर शिव कुमार चौधरी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...