चौकी की दीवार पर पेशाब करने से रोकने पर हेड कांस्टेबल से बदसलूकी व धक्का मुक्की

--Advertisement--

पार्षद व पूर्व पार्षद सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

नाहन – नरेश कुमार राधे

शहर की गुन्नुघाट चौकी के हेड कांस्टेबल से बदसलूकी व धक्का मुक्की करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि कांग्रेस पदाधिकारियों को हेड कांस्टेबल ने चौकी की दीवार पर पेशाब करने से रोका था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने के आरोप में कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है। पुलिस ने आरोपियों को जांच में शामिल कर लिया है। आईपीसी की धारा 353 के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। सबूत मिलने की स्थिति में पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

ये भी जानकारी सामने आई है कि तीनों ही आरोपी कांग्रेस समर्थित हैं। उधर, शिकायत के मुताबिक तीन व्यक्तियों द्वारा बदसलूकी की गई। एक ने वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल भी छीना।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर के बोल

इसी बीच डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। डीएसपी का कहना था कि जांच में जैसे तथ्य पाए जाएंगे, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...