एसएमसी के लिए पॉलिसी बनी तो प्रदेश के बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक उतरेंगे सड़कों पर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

जहाँ एक ओर बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक वर्ग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ है और ये देख रहा है कि कब कमीशन निकले और ये उतीर्ण कर जॉइन करें। वहीं दूसरी तरफ एसएमसी शिक्षक वर्ग स्थायी पॉलिसी की मांग में जुट गया है ओर 2 अक्टूबर को आंदोलन का अल्टीमेटम भी दे दिया है।

वहीं बेरोजगार प्रशिक्षित वर्ग ने सरकार को चेताया है कि अगर एसएमसी शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाई तो प्रदेश के लाखों बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

उन्होंने स्पष्ट शव्दों में कहा कि जिन मापदंडों पर जब लगे थे उनमें कोई बदलाब न किया जाए। अन्यथा बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षको को भी आंदोलन का रुख करना पड़ेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग की है कि स्थाई भर्तियां कमीशन व बैचवाइज आधार पर करवाई जाए और एसएमसी के लिए पॉलिसी बनाने का विचार त्याग दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...