18 से 24 नवंबर तक आवेरी पट्टी रामपुर में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती

--Advertisement--

नाहन 11 सितम्बर – नरेश कुमार राधे

आगामी 18 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक तक आवेरी पट्टी रामपुर में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली शिमला, किन्नौर, सोलन और सिरमौर ज़िलों के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। आर्मी भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने यह जानकारी प्रदान की है।

कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया की इन चार ज़िलों की आवेरी पट्टी रामपुर में होने वाली भर्ती के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये जा रहे हैं ताकि भर्ती रैली में भाग लेने वाले पप्रतिभागियों को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में गत दिनों शिमला में सभी सम्बंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर भर्ती रैली के सुचारु संचालन पर विस्तृत चर्चा हुई है।

उन्होंने शिमला, किन्नौर, सोलन और सिरमौर जिला के पात्र युवाओं से रामपुर में आयोजित होने वाली भर्ती रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...