बिना मंजूरी किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए श्रद्धालु की मौत, 21 लोग फंसे; रेस्क्यू के लिए टीम रवाना

--Advertisement--

किन्नौर कैलाश यात्रा प्रशासनिक तौर पर बंद हो चुकी है। इसके बावजूद बिना मंजूरी के श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं। आधिकारिक तौर पर यात्रा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की गई।

व्यूरो रिपोर्ट

किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए दिल्ली के एक श्रद्धालु की सांस रुकने से मौत हो गई। श्रद्धालुओं का 22 सदस्यीय दल शनिवार को किन्नौर कैलाश यात्रा पर रवाना हुआ था। यह सभी पार्वती कुंड के पास फंस गए हैं।

रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड जवानों का दल मौके के लिए रवाना हो गया है। यह श्रद्धालु दिल्ली, बिहार और अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं।

बता दें कि किन्नौर कैलाश यात्रा प्रशासनिक तौर पर बंद हो चुकी है। इसके बावजूद बिना मंजूरी के श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं। आधिकारिक तौर पर यात्रा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की गई।

वहीं मणिमहेश यात्रा के दौरान गौरीकुंड में सांस लेने में दिक्कत होने पर 53 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पठानकोट का रहने वाला व्यक्ति दोस्तों संग यात्रा पर आया था। रेस्क्यू दल ने शव को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया।
पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक दो लोग जान गंवा चुके हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...