हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर में एनसीसी का प्रारंभ

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज हाइट ग्रुप का शाहपुर में नेशनल क्रेडिट कोड का प्रारंभ किया गया। जिसमें 90 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें से 27 छात्रों को चयनित किया गया। जिसमें से 17 लड़के तथा 10 लड़किओं का चयन हुआ।

जिसका आरम्भ सूबेदार किरण एनसीसी एचपी 5 बटालियन धर्मशाला ने किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी अनुशासित व सशस्त्र युवाओं का बहुत बड़ा संगठन है। उन्होंने यह बताया कि जो युवा देश की सेवा में भाग लेना चाहते हैं उनके लिए एनसीसी एक सुनहरा मौका हो सकता है।

यह रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित होता है। प्राकृतिक आपदा, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही ये युवा संकट के समय देश की रक्षा के लिए भी हमेशा तत्पर और चौकस रहते हैं। देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की भावना के साथ एनसीसी का मुख्य उद्देश्य युवाओ में एक धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण,अनुशासन, भाईचारा, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना है।

छात्रों को अनुशासित और निडर बनाने के लिए एनसीसी का प्रारम्भ किया गया था। युवा सामाजिक सेवाओं से पीछे न हटे और उंनके अंदर किसी भी प्रकार की स्वार्थ भावना ना हो इस बात का भी एनसीसी में बहुत ध्यान रखा जाता है।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक दुष्यंत कायस्था ने सभी चयनित बच्चो को शुभकामनाएं दी तथा जो बच्चे इसमें रह गये हैँ उन्हे फिर से अधिक मेहनत करने की सलाह दी। प्रबंध निदेशक दुष्यंत कायस्था ने कहा कि बच्चों में देश सेवा की भावना को देखकर काफी समय से महाविद्यालय में एनसीसी की यूनिट को शुरु करवाने का प्रयास किया जा रहा था जो कि इस वर्ष से शुरु हो गयी है अब बच्चो को प्रतिदिन तय समय अनुसार प्रशिक्षिण दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...