बरनेटा घेरा सड़क को जल्द लोगों को किया जाएगा समर्पित – पठानियां

--Advertisement--

कजलोट में पंचायत तथा पटवारखाने के भवन का किया शिलान्यास, सभी पंचायतों में चरणबद्व तरीके से निर्मित किए जाएंगे भवन: पठानिया

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विस क्षेत्र में सभी पंचायतों तथा पटवारघरों के भवनों का चरणबद्व तरीके से निर्माण किया जाएगा ताकि कामकाज निपटाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने कजलोट पंचायत के काला पुल में 35 लाख से निर्मित होने वाले पटवार घर के भवन एव 35 लाख से निर्मित होने वाले कजलोट पंचायत घर के भवन का शिलान्यास करने के उपरांत दी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ग्रामीण स्तर पर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं तथा पर्यटन को विकसित करने के लिए भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से संवारा जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बरनेट घेरा सड़क को जल्द ही बना कर जनता को समर्पित किया जाएगा इसके साथ ही चाँदमारी गाँव को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।

कजलोट में स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर भवन को भी शीघ्र बनाया जाएगा ताकि रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधाएं मिल सकें इसके साथ ही कजलोट में महिला मंडल भवन निर्माण के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम धर्मश रामोत्रा, एक्सियन लोकनिर्माण विभाग ठाकुर जगतार ठाकुर , खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, जलशक्ति विभाग के एसडीओ अजय राणा, एडवोकेट विक्रांत पठानिया, उप प्रधान सुभाष कुमार , पूर्व प्रधान अजीत नेहरिया,वार्ड सदस्य मीना जम्वाल ,महिला मंडल प्रधान मंजुला थापा, गोरखा समुदाय मुखिया नारायण सिंह थापा, ओंकार चंद, प्रदीप कुमार,तरुण जम्वाल,अशिर कुमार,दया सागर, सुखप्रेम,अबतार जम्वाल, ओम प्रकाश,पूर्व प्रधान लाल मन,सुनीता ठाकुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधीश डा निपुण जिंदल भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...