परिधि गृह चंबा में शराब पीकर मचाया हुड़दंग, हवालात में काटनी पड़ी रात

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

नशे के धुत्त होकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्ति को हवालात में रात काटनी पड़ी। शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना परिधि गृह चंबा में ठहरे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति नशे की हालत में धुत्त होकर परिधि गृह में पहुंच गया और हुड़दंग मचाने लगा।

हालांकि, पहले उसे वहां मौजूद लोगों ने चुपचाप निकल जाने की सलाह दी, लेकिन लोगों के समझाने के बाद भी वह परिधि गृह से नहीं गया। जब उसका हुड़दंग बढ़ने लगा तो पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंच गई।

थाना प्रभारी ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में उसे हवालात में बंद किया। परिधि गृह में मुख्य सचिव भी ठहरे थे। इसके चलते पुलिस उसे वहां से पकड़ कर ले गई। शनिवार रात को उसे हवालात में बंद रखा।

रविवार को भी नशेड़ी व्यक्ति की जमानत नहीं हुई। अब उसे पुलिस सोमवार को नागरिक उपमंडल अधिकारी के पास पेश कर सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में रात के समय शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...