बड़ा हादसा: खाई में गिरा टिप्पर, चालक समेत तीन मजूदरों की मौेत, पांच घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में टिप्पर के खाई में गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। हादसा रविवार शाम खशधार में हुआ। मृतक व घायल लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वाले मजूदर हैं। ये सभी नेपाली मूल के हैं।

मृतकों की शिनाख्त जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप में हुई है। इनमें जय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई, जबकि चालक दिनेश बहादुर ने अस्पताल में दम तोड़ा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी काम निपटाकर टिप्पर (HP 63-7198) में सवार होकर अपने निवास स्थानों को जा रहे थे कि खशधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टिप्पर खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सुचित किया। तीन लोग मौके पर मृत पाए गए। पुलिस ने पांच घायलों को खाई से निकाला। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है।

प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह 19 साल के चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे का शिकार हुए ये मजदूर चिड़गांव में सड़क निर्माण में लेबर का कार्य कर कर रहे थे।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...