पालमपुर: क्यारबां में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत 1 घायल, घायल मैडिकल कॉलेज टांडा रैफर

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर में पुलिस स्टेशन भवारना के तहत सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा ले जाया गया है।

मृतक युवकों की पहचान बासु (25),  व सिद्धार्थ (25) निवासी डरोह के तौर पर हुई है। सिद्धार्थ मर्चेंट नेवी में था, जबकि बासु पढ़ाई कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक होंडा सिटी कार में क्यारबां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान क्यारबां क्रेशर के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से लुढ़ककर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में बासु और सिद्धार्थ की मौत हो गई। वहीं, रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया है।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भवारना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...