युवक की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या मर्डर के पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

--Advertisement--

नाहन, 9 सितंबर – नरेश कुमार राधे

शहर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समीप एक शख्स की संदिग्ध मौत का समाचार मिला है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में ये प्रतीत हो रहा है कि राजगढ़ के खैरी के समीप कोटला मांगन गांव के रहने वाले 35 वर्षीय विपिन ठाकुर ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं को भी खारिज नहीं कर रही।

मृतक एक दवा कंपनी में बतौर एमआर कार्यरत था। किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस को मामले की सूचना 10 बजे के आसपास मिली। लेकिन परिवार के आने तक शव को घटनास्थल से नहीं ले जाया गया।

चूंकि मृतक का भाई संदेह जता रहा है, लिहाजा पुलिस भी गंभीरता से हरेक पहलू को खंगाल रही है। परिवार के पहुंचने तक पुलिस ने किराए के कमरे को सील कर दिया था, साथ ही गार्द की तैनाती कर दी गई थी।

डीएसपी रमाकांत के बोल 

डीएसपी रमाकांत ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चे भी छोड़ गया है, जिसमें एक 6 माह का है।

रमाकांत ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने माना कि आत्महत्या के साथ-साथ अन्य पहलुओं को खारिज नहीं किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...