काँगड़ा जिला के सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन, 3018 मामलों में करवाया समझौता

--Advertisement--

धर्मशाला, 09 सितम्बर – राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें श्रम विवाद और सेवा मामले, मोटर दुर्घटना दावे, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट मामले, बीमा संबंधी मामले, वैवाहिक मतभेद, दीवानी मामले, भूमि अधिग्रहण, पारिवारिक कानूनी मामले, समझौता योग्य फौजदारी मामले, सभी प्रकार के सिविल मामले, बैंक रिकवरी मामले, बिजली एवं जल विवाद के साथ साथ अन्य किसी भी श्रेणी के 10,175 केस लगाए गए थे। जिसमें 3018 मामलों में समझौता किया गया तथा आठ करोड़ 26 लाख चार हजार 693 की राशि प्राप्त हुई है।

यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने देते हुए बताया कि लोक अदालत के माध्यम से आम जनमानस को शीघ्र व सुलभ न्याय उपलब्ध करवाया जाता है। इनमें विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाता है।

उन्होंने बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उन मामलों का भी लोक अदालत में निपटारा करने का प्रावधान किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...