मां-बेटी गईं ड्यूटी पर, चोरों ने घर में लगा दी सेंध, हज़ारों की नकदी सहित लाखों के आभूषणों पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

इंदोरा – शम्मी धीमान

गांव मंड सनौर में अरनी टांडा-पराल सड़क के सामने एक घर में चोरों ने सेंध लगाकर 25000 रुपए की नकदी सहित 10 लाख के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा चमन कुमार ने बताया कि रीता रानी (53) पत्नी स्वर्गीय जगरूप सिंह निवासी मंड सनौर उपतहसील ठाकुरद्वारा ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है।

उसने बताया कि वह मंड सनौर में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नौकरी करती है। उसकी बेटी पूजा एक निजी यूनिवर्सिटी में नौकरी करती है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक सुबह दोनों ड्यूटी पर गई थीं। दोपहर छुट्टी होने के दौरान वह अपने घर में आई तो घर के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए थे और कमरे में अलमारी भी खुली हुई थी और बैड पर सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

अलमारी में रखी चीजों की जांच की तो उसमें रखी 25000 रुपए की नकद राशि व डायमंड ज्यूलरी सहित अन्य लगभग 10 लाख के आभूषण गायब थे।

चौकी प्रभारी चमन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...