भवारना अस्पताल की तीसरी मंजिल में मृत भ्रूण ने हास्पिटल की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल

--Advertisement--

चार महीने से कोई डिलीवरी नहीं, फिर कहां से आया भ्रूण

पालमपुर – बर्फू

मंगलवार को नागरिक अस्पताल भवारना में मिले मृत भ्रूण का पुलिस द्वारा टांडा में पोस्टमार्टम करवा कर वहीं दफना कर अंतिम संस्कार तो कर दिया गया, परंतु भवारना अस्पताल की तीसरी मंजिल में मिले मृत भ्रूण ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी कई प्रकार के सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

जनवरी 2023 से आजदिन तक मात्र एक या दो ही प्रसव ही अस्पताल में अभी तक हुए हैं, जबकि अंतिम प्रसव अप्रैल माह में हुआ है। इसके बाद अस्पताल में कोई भी प्रसव नहीं हुआ है तो फिर वर्ष में नाममात्र की प्रसव सुविधा उपलब्ध करवाने वाले इस अस्पताल में यह प्रसव होने के बाद इसे टंकी में फेंका गया या फिर बाहर से लाकर और अगर बाहर से लाया गया, तो तीसरी मंजिल तक अस्पताल में रात-दिन ड्यूटी पर स्टाफ होने पर तीसरी मंजिल तक कैसे पहुंच गया ।

यह अपने आप में जांच का विषय है फिलहाल जांच किस और कैसे आगे बढ़ती है । यह बाद की बात है, परंतु समाज में इस तरह के कृत्य करने और करवाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

वहीं अस्पताल प्रशासन से भी इस संबंध में कड़ी पूछताछ की आवश्यकता है, क्योंकि आसपास की लगभग साठ हजार से ऊपर की आबादी को इस अस्पताल से केवल नाममात्र की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पाती है, वहीं चार बजे के बाद देर सवेर स्वास्थ्य लाभ के लिए लोगों को पालमपुर या फिर अन्य अस्पतालों का ही रुख करना पड़ता है।

ऐसे में अस्पताल की तीसरी मंजिल पर नवजात शिशु का मृत मिलना अपने आप मे बड़े सवालों को जन्म दे रहा है। ऐसे में अब कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस पर सवाल खड़े कर रही हैं और उचित जांच की मांग कर रही हैं।

बड़वार पंचायत प्रधान के बोल

बड़वार पंचायत की प्रधान सोनिया बंटा का कहना है कि ऐसे कुकृत्य समाज के लिए घातक है। ऐसे लोगों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाना चाहिए।

भवारना पंचायत उपप्रधान के बोल

भवारना पंचायत के उपप्रधान तनु भारती ने कहा कि इस घटना पर प्रशासन शासन व प्रबंधन से कड़ी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे समाज के अंधों को फांसी पर ही लटका देना चाहिए।

भवारना थाना प्रभारी के बोल

भवारना थाना प्रभारी केहर सिंह ने बताया कि नवजात शिशु का पोस्टमार्टम करवा कर डीएनए रख लिया गया है। अस्पताल में पिछले 10-12 दिन से आने जाने वालों के ऊपर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

भवारना अस्पताल बीएमओ के बोल

भवारना अस्पताल के बीएमओ नवीन राणा का कहना है। सारा स्टाफ जांच में सहयोग कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र से प्रसव होने वाली सभी महिलाओं की डिटेल आशा वर्कर से भी मंगवाई जा रही है। शायद उससे भी कुछ जानकारी उपलब्ध हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...