काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

--Advertisement--

काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा कृष्ण व गोपियों के परिधानों में सजे नन्हे बच्चे, भक्तिमय हुआ वातावरण।_

शाहपुर – नितिश पठानियां 

कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया ।

भारतीय संस्कृति को उजागर करने के लिए स्कूल बच्चों के साथ प्रत्येक भारतीय त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कृष्ण जी की लीलाओं से सम्बंधित झाँकियाँ व कृष्ण जी द्वारा मटकी तोड़ने का दृश्य पूरे कार्यक्रम में दर्शकों को लुभाते रहे।

स्कूल प्रांगण में श्री कृष्ण, राधा, गोपियाँ, ग्वाले, सुदामा, यशोदा, नन्द बाबा, वासुदेव, आदि का रूप धारण किये सभी नन्हे बच्चे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे ।

स्कूल की प्रधानाचार्य अश्वनी धीमान ने बताया कि इस उम्र में बच्चों के मन में तरह तरह की जिज्ञासाएं उत्पन्न होती रहती हैं और हर बात समझने के लिए तरह तरह की गतिविधियों को माध्यम बनाया जाता है ।

स्कूल में त्योहारों – उत्सवों को मनाने का एक ही उद्देश्य है की खेल खेल में मस्ती के साथ बच्चों को त्योहारों के महत्व से अवगत कराया जा सके ।

उन्होंने कहा मेरा अनुभव है कि इन छोटे छोटे त्योहारों को स्कूल में बच्चों के साथ मनाने से बच्चे कोई न कोई संस्कार ज़रूर सीखते हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HRTC के हाल…15 दिन बाद पहुंची बस, वह भी हो गई खराब, मुसाफिरों को लगाना पड़ा धक्का

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के चायल क्षेत्र के टिक्कर गांव में...

पेयजल समस्या को लेकर कोटला क्षेत्र की 12 पंचायतों के लोगों ने किया प्रदर्शन

कोटला - स्वयम विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन कोटला क्षेत्र...

वायनाड में लापता फतेहपुर के विक्रम का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सर्च आपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क उपमंडल फतेहपुर की पंचायत टकोली घिरथा निवासी विक्रम...