स्नेक कैचर दामिनी ने एक बार फिर पकड़ा अजगर

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

स्नेक कैचर गर्ल के रूप में विख्यात दामिनी ने एक बार फिर भारी भरकम अजगर को पकड़ा है। दरअसल गत रात्रि पीरनिगाह रोड मलाहत नगर में एक भारी भरकम अजगर किसी के घर में घुस गया, जिस पर वन विभाग की टीम को सूचित किया गया।

वन विभाग की टीम अपने साथ स्नेक कैचर दामिनी तथा उसके पिता जतिन्द्र को मौके पर लेकर पहुंची। दामिनी ने तत्काल अपना सर्च अभियान शुरू किया और भारी भरकम अजगर को अपने काबू में कर लिया। इसे पकड़कर बोरे में बंद किया और उसके बाद बुधवार सुबह वन विभाग की टीम के साथ इसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा।

वन रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने माना कि अजगर पकड़ा था और उसे जंगल में छोड़ा गया। इस अभियान में दामिनी ने काफी साहस दिखाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...