ऑपरेटर और एसोसिएट के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 16 को

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन आॅटो एंड पाॅवर लिमिटेड एसोसिएट और आॅपरेटरों के 100 पदों को भरने के लिए 16 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार या आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र हांेगे। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 16 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देगी।

राजेश मेहता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार अपने स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित 16 सितंबर को सुबह साढे दस बजे साक्षात्कार में भाग सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...