जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन, फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य

--Advertisement--

एटा में एक बायगीर ने सांप काटने से हुई युवक की मौत को बाद उसे जिंदा करने का दावा करने लगा,पोस्टमॉर्टम हाउस पर रखे शव का झाड़ फूंक कराया गया, शव के कान पर फोन लगाया गया, इसके बाद हैरान करने वाला दृश्य दिखा। 

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के एटा में पोस्टमॉर्टम हाउस पर चौंकाने वाला मामला देखने को मिला है। यहां सर्प दंश से मृत युवक के शव को रखा गया था, साथ में परिजन आए थे।

इसी बीच एक बायगीर ने मृतक को जिंदा करने की गारंटी उसके कहने पर परिजन ने मोबाइल फोन मृतक के कान पर लगा दिया। फोन कॉल पर बायगीर झाड़-फूंक करता रहा। हालांकि इससे कुछ नहीं हुआ और बाद में बायगीर का ही मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

जिले के ढर्रा गांव निवासी वीरपाल ने बताया कि शनिवार की शाम को उसका 30 वर्षीय बेटा हुकुम सिंह खेतों पर काम कर वापस घर आ रहा था। इस दौरान सड़क पर उसे सर्प ने काट लिया। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने उपचार किया।

करीब पांच घंटे बाद उसे घर ले जाने की सलाह दी। बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था, जिसे घर लेकर चले गए। रविवार की सुबह वह शौच करने गया। वहां से वापस आने के बाद कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
इसके बाद परिजन रविवार को शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। किसी ने पोंडरी में बायगीर की जानकारी परिजन को दी। इस पर परिजन ने बायगीर से मोबाइल पर बात की।

बायगीर ने बताया कि मृतक के कान पर मोबाइल रख दो। कुछ बोलूंगा इसके बाद सब ठीक हो जाएगा। परिजन ने वहां तैनात कर्मियों से बात की और शव के कान पर मोबाइल रख दिया। कुछ देर बाद कॉल कट गई। कॉल मिलाने पर बायगीर का मोबाइल बंद बताने लगा।

सीएमएस डॉ. अशोक कुमार के बोल

सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सर्पदंश के बाद प्रथम एक घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लग जाना चाहिए। अक्सर लोग पहले तो झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं।

सांप जहरीला न होने की स्थिति में वह ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन जहरीला सांप होने पर जब उन्हें झाड़-फूंक से राहत नहीं मिलती है तब अस्पताल जाते हैं। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

सांप काटने के बाद सीधा अस्पताल आने वाले लोगों की जान बचाई जा सकती है। इंजेक्शन लगने और उपचार के बाद युवक की मौत हुई है तो यह जांच का विषय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...