सरकारी नौकरी: हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के 40 पद, जल्द करे आवेदन

--Advertisement--

प्रदेश हाईकोर्ट में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 40 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। 

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 40 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। सहायक प्रोग्रामर के पद को छोड़कर सभी भर्तियां नियमित रूप से की जाएंगी।

हाईकोर्ट की ओर से विज्ञापित किए पदों में आशुलिपिक के 5 पद (अनारक्षित), अनुवाद-हिंदी 2 पद (अनारक्षित), अनुवादक उर्दू और पंजाबी 1-1 पद (अनारक्षित), सहायक प्रोग्रामर (अनुसूचित जाति) का एक पद अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। लिपिक के 15 पद भरे जाएंगे। इनमें अनारक्षित- 4, अनुसूचित जाति-3, अनुसूचित जनजाति-3, ईडब्लयूएस-3 और विकलांग के लिए 2 पद विज्ञापित हैं।

वहीं, 6 पद चालक के विज्ञापित किए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी में सफाई कर्मचारी के 4 और माली के 5 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार की आयु 31 अगस्त को 18 वर्ष से कम या 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पांच साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट केवल हिमाचल के वास्तविक अनुसूचित जाति, जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए स्वीकार्य है।

उम्मीदवार यह करे ऑनलाइन आवेदन  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों, वेतन, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://hphiqhcourt.nic.in पर उप्लब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...