दुखद समाचार : जिंदगी की जंग हारा 10 वर्षीय आर्यन, संगड़ाह घाटी में शोक की लहर

--Advertisement--

दुखद समाचार : जिंदगी की जंग हारा 10 वर्षीय आर्यन, संगड़ाह घाटी में शोक की लहर

संगड़ाह, 01 सितंबर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के संगड़ाह उपमंडल के तहत ठोठा  गांव से एक दुखद समाचार  मिला है, जहां 10 वर्षीय आर्यन का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया है।

जानकारी के अनुसार ठोठा निवासी हरदेव के छोटे बेटे आर्यन की दो महीने पहले अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों की जांच के बाद पता चला कि बच्चे को ब्रेन ट्यूमर है। लेकिन परिजनों ने हिम्मत नहीं हारी और नियमित तौर पर बच्चे का उपचार करवाया। जिसके बाद नियमित रूप से बच्चे का इलाज चल रहा था।

बीते कल वीरवार को अचानक फिर से आर्यन की तबीयत बिगड़ी और उसने किराए के कमरे में ही दम तोड़ दिया। आर्यन की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

आर्यन प्राथमिक पाठशाला नौहराधार में चौथी कक्षा में पढ़ता था। माता-पिता हरदेव व जानकी देवी ने गांव से दूर इसीलिए कमरा लिया था, ताकि स्कूल जाने के लिए आर्यन को दूर न पड़े। छोटे बेटे के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

वहीं ग्राम पंचायत चोकर के प्रधान ने बच्चे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...