गगल बाजार में मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवाएंं पकड़ीं

--Advertisement--

गगल में पकड़ी नशीली दवाइयां, मेडिकल स्टोर का मालिक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

गगल बाजार में एक मेडिकल स्टोर में पुलिस की ओर से की गई छापेमारी में नशीली दवाएं पकड़ी गई हैं। कांगड़ा पुलिस की ओर जिला में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सुबह से ही पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री की ओर से बनाई गई टीम ने मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि इस छापेमारी में ड्रग इंस्पेक्टर शालू, एक अन्य ड्रग इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार और गगल पुलिस थाना के लगभग 8 से 10 कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस छापेमारी में लगभग 30 प्रकार की नशीली दवाइयां और भारी मात्रा में नशीले कैप्सूलों की खेप मिली है। इन दवाइयों के बिल या अन्य किसी तरह का कोई पेपर नहीं मिला।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री के बोल

उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मेडिकल स्टोर के ऑनर से एटीजोमाल, ट्रमाडोल, साइकोजोंन सहित अन्य निषेध को बेचा जा रहा है, जिसमें 1629, 935 टैबलेट, 10 इंजेक्शन सहित अवैध स्टॉक एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज किया गया है। साथ ही गगल पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसमें मेडिकल स्टोर के ऑनर को अरेस्ट किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...