धेवा पंचायत के बुआडी गांव में भूस्खलन से 7 घरों में आई दरारें, घरों को छोड़ दूसरी जगह रहने को मजबूर वाशिंदे

--Advertisement--

घरों को छोड़ दूसरी जगह पर रहने को मजबूर वाशिंदे, पूरा क्षेत्र बन चुका है स्लाइडिंग जोन, यहां रहना खतरे से खाली नहीं।

हारचकियाँ/शाहपुर – अमित शर्मा

उपमंडल शाहपुर के साथ लगते पंचायत धेवा के गांव वुआड़ी में भारी भूस्खलन से 7 घरों में बड़ी बड़ी दरार आ गई है। घरों के ऊपर पहाड़ी में एका एक भारी भूस्खलन होने से पहाड़ी का मलवा खेती युक्त भूमि में गिरने से मक्की की फ़सल को भारी नुक्सान पहुंचाते हुए 7 रिहायशी मकानों को भी अपनी चपेट में ले चुका है।

जिससे सभी 7 घरों सहित गौशालाओं सहित भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं। इस गांव के चारों तरफ की लगभग एक किलोमीटर भूमि धंसना शुरू हो गई है जिससे कभी भी कोई बड़ी आपदा घटित होने की संभावना बढ़ती जा रही है।

 

प्रभावित परिवारों में चैन सिंह, मलकीत, सुभाष, रुमेल, ध्यान चंद, करनैल, सुरजीत, ईश्वर ने बताया हम लोगों ने पूरी उम्र की कमाई से जो बड़ी मुश्किल से रहने के लिए बसेरे बनाए थे, वह अब भूस्खलन की भेंट चढ़ते दिख रहें और हमें अपने परिवारों एवं माल मवेशियों की चिंता सताए जा रही कि आखिर हम आगे अपना गुजर-बसर कहां और कैसे करेंगे।

पंचायत प्रधान उपप्रधान के बोल

पंचायत प्रधान धेवा सरोज कुमारी और उपप्रधान ओंकार सिंह सहित ग्रामीणों ने मिलकर घरों को खाली करवाया व रिश्तेदारों के घरों में पनाह ली। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि भूस्खलन प्रभावित गांव धेवा बुआड़ी में जल्द से बचाब एवं राहत कार्य शुरू करने हेतु पग उठाए जाएं ताकि समस्त प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थापित किया जा सके। क्यों ये जगह स्लाइडिंग जॉन बन चुकी है। यहां अब रहना खतरे से खाली नही। वहीँ पटवारी मांन सिंह मौके पर पहुंचे।

एसडीएम ज्वाली के बोल

वहीं एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप ने बताया कि लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है मौके पर पटवारी को भेजा गया है रिपोर्ट बनाकर भेजने को कहा गया है।जल्द ही फ़ौरी राहत प्रदान कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...