ककीरा लाहडू रोड के बीच होबारडी खड्ड के ऊपर बने पुल से भारी बाहनो का जाना बंद, आदेश जारी

--Advertisement--

चुवाड़ी – भूषण गुरुंग

आज से ककीरा लाहडू रोड के बीच मे होबारडी खड्ड के ऊपर बना हुआ पुल के ऊपर से 9 टन से ज्यादा सामान लेकर जाने वाले वाहनों के लिए उप मण्डल अधिकारी भटियात पारस अग्रवाल के द्वारा पूरी तरह से प्रतिबंद लगा दिया गया है।

लाहडू चैक पोस्ट औऱ तुनुहट्टी बैरियर औऱ बकलोह चौकी को भी सूचित कर दिया गया है कि यदि कोई भी बड़ी गाड़िया 9 टन से ज्यादा सामान लेकर होवारडी पूल के ऊपर से जाते हुए पाया जाता है, तो उसको वही रोक दिया जायेगा। उसी समय उसको भारी भरकम चालान भी हो सकता है।

ये जानकारी उपमण्डल अधिकारी भटियात ने दी। इससे पहले भी 2017 में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पुरी 9 टन से ऊपर वाली गाड़ियों को पूरी तरह से प्रतिबन्ध कर लगा दिया गया था।

जिस के चलते बाया नूरपुर से बाया दुनेरा होकर निकलना पड़ता था। अब भी 9 टन से ज्यादा सामान लेकर जाने वाले वाहनों को नुरपुर से बाया दुनेरा होकर जाना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...