शिमला में फिर कुदरत का कहर, चार घर मलबे के ढेर में तब्दील, कइयों के दबे होने की आशंका

--Advertisement--

शिमला,15 अगस्त – नितिश पठानियां 

हिमाचल की राजधानी के कृष्णा नगर से सटे लाल पानी  इलाके में मंगलवार शाम हुए भूस्खलन से करीब 4-5 मकान धराशायी हो गए।

इन मकानों का मलबा गिरने से स्लाटर हाउस भी ध्वस्त हुआ। स्लाटर हाउस का भवन गिरने से कई लोगों के दबने की आशंका है।

विशालकाय पेड़ गिरने से कई मकान पल भर में जमीदोंज हो गए। इस घटना में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

भूस्खलन की घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि शिमला शहर में दो दिन में भूस्खलन की यह तीसरी घटना है। पिछले कल सोमवार को उपनगर समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर के भूस्खलन की चपेट में आने से 12 लोग मारे गए, जबकि कई मलबे में लापता हैं।

इसी तरह फागली इलाके में भूस्खलन की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। शहर में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। हादसों में प्रदेश ने शिक्षाविद व खिलाडी भी खोये है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...